Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : डीसी ने स्‍वच्‍छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा की

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-॥ व जल जीवन मिशन से संबंधित जिला जल व स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Latehar : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-॥ व जल जीवन मिशन से संबंधित जिला जल व स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई. 

 

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-॥ के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों व जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया.


 
जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने हर घर नल से जल योजना के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए.

 

बैठक में विभिन्न प्रखंडों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के सफल व समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी प्रखंडों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल कार्यपालक अभियंता दीपक महतो व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही