Search

 
 
 

Latehar News : श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति पर डीसी का ऐक्शन, बीपीओ को हटाया, 5 मेटों पर केस

Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने मनिका बीपीओ को हटा दिया है. मनिका के पांच मेटों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. महुआडांड़ प्रखंड में मेट पर प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है.
 
डीसी संदीप कुमार.

Latehar News : लातेहार जिले में वीबी-जी-राम-जी में श्रमिकों की उपस्थिति में फर्जीवाड़ा सामने आया है. डीसी संदीप कुमार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है. उन्होंने मनिका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) को हटा दिया है. उन्हें जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं, सभी संबंधित मेट को कार्य से हटाते हुए उनका लॉग इन आईडी रद्द कर दिया गया है. मनिका के पांच मेटों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी के आदेश पर महुआडांड़ प्रखंड में मेट पर प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है. दो कम्प्यूटर ऑपरेटरों को कार्य से हटाया गया है. सभी संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन पर जुर्माना भी लगाया गया है. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वीबी-जी-राम-जी में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही