Search

 
 
 

Latehar News : डीडीसी ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

Latehar News: डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया. संबंधित अधिकारियों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
 
अस्पताल का निरीक्षण करते डीडीसी.

Latehar News : लातेहार डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने मंगलवार की शाम सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही