Search

 
 
 

Latehar News : चीरो डैम में मिला व्‍यक्ति का शव ,जांच में जुटी पुलिस

Latehar News : सूचना मिलते ही पुलिस डैम के पास पहुंची. समाचार लिखे जाने तक स्‍थानीय लोगों की प्रयास से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था. शव की शिनाख्‍त अभी तक नहीं हो पायी है.
 
फाइल फोटो

Latehar News : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चीरो डैम में डुबने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गयी है. स्‍थानीय लोगो ने डैम में एक शव को तैरते देखा. इसके बाद डैम के पास लोगों की भीड़ लग गयी. स्‍थानीय लोगो ने इसकी सूचना चंदवा थाना पुलिस को दी. 

 

सूचना मिलते ही पुलिस डैम के पास पहुंची. समाचार लिखे जाने तक स्‍थानीय लोगों की प्रयास से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था. शव की शिनाख्‍त अभी तक नहीं हो पायी है. डैम के पास एक संदिग्‍ध अवस्‍था मे बाइक ( जेएच-19 ई-7473) खड़ी पाया गया है. 

 

प्रथम दृष्‍टतया कयास यह लगाया जा रहा है पैर फिसलने से उक्‍त व्‍यक्ति डैम में डुब गया होगा. हालांकि पुलिस का कहना है कि शव के बरामद होने व उसका पोस्‍टपार्टम होने के बाद ही मौत के कारणो का स्‍पष्‍ट पता चल पायेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही