Search

 
 
 

Latehar News :  दामोदर में हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्‍या चार हुई

पिछले बुधवार की शाम चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर ग्राम में हुई भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्‍या चार हो गयी है
 

Jamshedpur : पिछले बुधवार की शाम चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर ग्राम में हुई भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्‍या चार हो गयी है. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल ललिता देवी पति मंटू वर्मा की मौत इलाज के क्रम में शुक्रवार की अहले सुबह तकरीबन तीन बजे रांची के रिम्‍स में इलाज के दौरान हो गई. 

 

बता दें कि पिछले रविवार को एक अनियंत्रित स्‍कॉर्पियो एक घर में घुस गई थी. इस घटना में कार चालक अरविंद कुमार व घर के अंदर मौजूद राखी गिरी की मौके पर ही मौत हो गयी थी. जबकि चालक अरविंद कुमार की पत्‍नी खुशबू देवी और एक अन्‍य ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

 Uploaded Image

खुशबू देवी की इलाज के क्रम में गुरूवार को मौत हो गई थी. खुशबू देवी गर्भवती थी. उसका बच्‍चा इस संसार में आने से पहले ही इस त्रासदी का शिकार हो गया. अब शुक्रवार की सुबह ललिता देवी देवी की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. उसकी मौत के बाद घर में मातम पसर गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही