Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी बरसे, कहा, छात्रों की बुद्धि का अपमान न करें, प्रधान को बर्खास्त करें

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गुरुवार देर रात नीट पेपर लीक मामले में वीडियो संदेश जारी किये जाने को लेकर लोकसभा में नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है. राहुल गांधी एक्स पर पोस्ट कर कहा, प्रदर्शन कर रहे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पीएम मोदी  इस घटिया आधी रात के वीडियो से उनकी बुद्धि का अपमान न करें.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गुरुवार देर रात नीट पेपर लीक मामले में वीडियो संदेश जारी किये जाने को लेकर लोकसभा में नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है. राहुल गांधी एक्स पर पोस्ट कर कहा, प्रदर्शन कर रहे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पीएम मोदी  इस घटिया आधी रात के वीडियो से उनकी बुद्धि का अपमान न करें. प्रधान को बर्खास्त करें. छात्रों को पीटने वालों को दंडित करें. माफी मांगें.  

 

 

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने वीडियो में कहा था कि शुक्रवार को नीट पेपर लीक को लेकर मीटिंग होगी. उसमें  बड़े फैसले लिये जायेंगे. पीएम ने सफाई देते हुएकहा छात्रों का एक साल बर्बाद न हो इसके लिए तत्काल परीक्षा(NEET) लेना जरूरी था. इसलिए सरकार ने कम से कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षा के प्रबंध किये.

 

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह बहुत ही पीड़ादायक है.  इसलिए सरकार ने पेपर लीक  मामले में पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं. पीएम ने कहा, पेपर लीक के  गुनहगारों को पकड़ा गया, वह जेल भेज दिये गये हैं.

 

NEET Re Exam को लेकर कहा कि छात्रों का एक वर्ष बर्बाद न हो, इसलिए तत्काल परीक्षा लेना जरूरी था. इसके बाद सरकार शक्ति के साथ ऐसे प्रबंध किये, जिससे  कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों का एग्जाम हो जाये. इस क्रम में कहा कि रिजल्ट भी आ गये और देशभर में 11 लाख से अधिक छात्र पास हो गये.

 

पीएम ने अपनी बात रखते हुए कहा, हम संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं. इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिये. जानकारी दी कि विभागों ने देर रात इसका मसौदा तैयार कर उन्हें सौंप दिया है कैबिनेट में इस पर चर्चा होगी, कहा कि  कैबिनेट सहयोगियों के सुझाव के बाद उसे अंतिम रूप दिया जायेगा.पीएम ने कहा क जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने की कोशिश की जायेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही