Search

 
 
 

Latehar News: केचकी रेलवे स्टेशन पर रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Latehar News: ज्ञापन के जरिए रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ( अप व डाउन) का दो-दो मिनट का ठहराव करने की मांग की गयी. इसके अलावा केचकी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, कंचनपुर गांव में रेलवे पोल संख्या 269/17-18 के पास अंडरपास, केचकी ओरंगा नदी के गेट के पास अंडरपास तथा केचकी ओरंगा गेट से मंगरा रेलवे स्टेशन तक दोनों ओर आवागमन के लिए पीसीसी सड़क निर्माण की मांग शामिल है.
 
स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते लोग

Latehar News: बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के केचकी रेलवे स्टेपशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर रविवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. लोगों ने डीआरएम धनबाद के नाम एक ज्ञापन स्टेकशन प्रबंधक को सौंपा. ज्ञापन के जरिए रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ( अप व डाउन) का दो-दो मिनट का ठहराव करने की मांग की गयी. 


इसे भी पढ़ें:


इसके अलावा केचकी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, कंचनपुर गांव में रेलवे पोल संख्या 269/17-18 के पास अंडरपास, केचकी ओरंगा नदी के गेट के पास अंडरपास तथा केचकी ओरंगा गेट से मंगरा रेलवे स्टेशन तक दोनों ओर आवागमन के लिए पीसीसी सड़क निर्माण की मांग शामिल है. समिति ने चेतावनी दी कि अगले दो से तीन माह के भीतर मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. 


धरना में अली हसन अंसारी, नंदकिशोर प्रजापति, अब्दुल सलाम अंसारी, फौजदार सिंह, मुखिया बुद्धेश्वर सिंह, हरेराम सिंह, देवेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह, विजय सिंह, राजेश्वर सिंह, समाजसेवी श्यामली शर्मा, महिला नेत्री रूपाली देवी, लक्ष्मी प्रसाद, समाजसेवी देवेंद्र कुमार सिंह चेरो, हजारी सिंह, उमाशंकर दयाल, उमेश प्रसाद सिंह और सूरजमल सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही