Search

 
 
 

Latehar News : जन शिकायत निवारण में आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की

लातेहार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी.
 

Latehar : लातेहार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी.

 

जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की जल्द जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.कार्यक्रम के दौरान मनिका प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जान्हो की निवासी सविता कुंवर ने आवेदन देकर आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने बताया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान में उनका खपड़ैल मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 


उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. आज के जन शिकायत निवारण में कुल 14 आवेदन आये जो विभिन्न विभागों से संबंधी थे. 

 


जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.

 

बता दें कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही