Search

 
 
 

Latehar News: उपायुक्तय ने की स्क्रीनिंग समिति की बैठक, पारदर्शी जांच के निर्देश

Latehar News: उपायुक्तय संदीप कुमार ने पंचायत सचिवों के वित्तीय बढ़ोतरी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने कहा कि कर्मियों से संबंधित सेवा मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें.
 
पदाधिकारी को निर्देश देते डीसी

Latehar News: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में जिला स्क्रीनिंग समिति-सह-पंचायत स्थापना समिति की बैठक हुई. बैठक में पंचायत सचिवों के वित्तीय बढ़ोतरी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी सेवा मामलों में अभिलेखों का समुचित सत्यापन करते हुए नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

 

इसे भी पढ़ें:

 
उन्होंने कहा कि कर्मियों से संबंधित सेवा मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें. बैठक के दौरान पंचायत सचिवों की सेवा पुस्तिका, नियुक्ति तिथि, शैक्षणिक योग्यता, विभागीय परीक्षा, सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि तथा पूर्व में प्राप्त एसीपी व एमएसीपी आदि से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की गई. 


समिति द्वारा छह कर्मियों के सेवा अभिलेखों एवं पात्रता की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मेरी मड़की समेंत अन्यम संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही