Search

 
 
 

Latehar News: उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की, समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश

Latehar News: उपायुक्त ने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. एनआरइपी के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा प्रगति की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने विशेष रूप से सड़क निर्माण एवं मरम्मती कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा.
 
डीसी संदीप कुमार ने की समीक्षा

Latehar News: लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में राष्ट्री य ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (एनआरईपी), लघु सिंचाई विभाग व पथ निर्माण प्रमंडल की योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के निर्माणाधीन एवं लंबित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की. 

 

इसे भी पढ़ें:


उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. एनआरइपी के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा प्रगति की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने विशेष रूप से सड़क निर्माण एवं मरम्मती कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा.


लघु सिंचाई योजनाओं की समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूर्ण करने तथा सिंचाई सुविधाओं का अधिकतम लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति प्रदान करने का निर्देश दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही