Latehar News : जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की भर्ती सुधार यात्रा गुरुवार को लातेहार पहुंची. शहर में यात्रा माको डाक बंगला से शुरू होकर मेन रोड होते हुए समाहरणालय मोड़ पहुंची. यहां सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्रनाथ महतो ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि झारखंड में नौकरियां बिक रही हैं. हर नौकरी व पोस्ट के लिए रेट तय है. यहां तक कि बीडीओ, सीईओ व दारोगा पद के लिए भी बोली लग रही है. सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. अपने अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर दमनात्मक कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मौके पर जेएलकेएम के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

