Search

 
 
 

Latehar News : देवेश तिवारी ने पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की झारखंड राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल को एतिहासिक और उपलब्धियों वाला बताया है. उन्‍होंने कहा क‍ि इन 12 वर्षों में जो कल्‍याणकारी कार्य किये गये हैं, वे विकास का स्‍वर्णिम अध्‍याय है. आज पूरे विश्‍व में भारत का डंका बज रहा है. भारत की वैश्विक नीति मजबूत हुई है. तिवारी मंगलवार को न्‍यू सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
 

Latehar :    ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की झारखंड राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल को एतिहासिक और उपलब्धियों वाला बताया है. उन्‍होंने कहा क‍ि इन 12 वर्षों में जो कल्‍याणकारी कार्य किये गये हैं, वे विकास का स्‍वर्णिम अध्‍याय है. आज पूरे विश्‍व में भारत का डंका बज रहा है. भारत की वैश्विक नीति मजबूत हुई है. तिवारी मंगलवार को न्‍यू सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

 

इस दौरान देवेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में चल रहे केंद्र सरकार की उपब्धियों से अवगत कराया. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोलकर गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया. डिजिटल इंडिया और यूपीआई क्रांति के माध्यम से भारत विश्व में डिजिटल भुगतान का अग्रणी राष्ट्र बना. 

 

आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है. देवेश तिवारी ने कहा कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, मेट्रो और हवाई अड्डों का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है.

 

वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान ने रोजगार और उद्यमिता को नई दिशा दी है. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास को गति मिली है.

 

तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा झारखंड को केंद्र सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का विशेष लाभ प्राप्त हुआ है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा, भाजपा नेता पंकज यादव, उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही