Latehar News: लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में सदर प्रखंड के ग्राम रामपुर, पोस्ट बारी, थाना चंदवा निवासी कुन्दन कुमार ने रोजगार उपलब्ध कराने मांग की. आवेदक ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारण वे दिव्यांग हो गए हैं तथा वर्तमान में शारीरिक रूप से कार्य करने में असमर्थ हैं.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है. परिवार में बुजुर्ग माता-पिता एवं दो बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन पर है. परिवार में कोई अन्य कमाने वाला सदस्य नहीं होने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदन पर संबंधित पदाधिकारी को आवेदक की आर्थिक एवं पारिवारिक स्थिति की जांच कर नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार करने तथा पात्रता के अनुरूप सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
जनता दरबार में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी. उपायुक्त ने सभी लोगों की समस्याएं सुनी और सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए समाधान का अश्वासन दिया. उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

