Search

 
 
 

Latehar News : जन संवाद में DIG व SP ने सुनी ग्रामीणों की शिकायतें, निराकरण का दिया भरोसा

जिला मुख्‍यालय के रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के डुरूआ सामुदायिक भवन में बुधवार को पुलिस के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Latehar : जिला मुख्‍यालय के रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के डुरूआ सामुदायिक भवन में बुधवार को पुलिस के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जन संवाद कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से पलामू डीआइजी किशोर कौशल के अलावा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्‍ता ने भाग लिया.

 

कार्यक्रम का संचालन पुअनि सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी कौशल ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्‍य मकसद यही है कि आप सबों से सीधी बातचीत हो सके. 

 

मुख्‍यमंत्री महोदय का यह निदेश है कि जितने भी पुलिस के बड़े पदाधिकारी हैं वे जनता के बीच जा कर समस्‍याओं को जानें और उसका समाधान करें. उन्‍होने कहा कि  पुलिस सदैव आम लोगो की सेवा के लिए तत्‍पर है. उन्‍होने कहा कि आप अपनी समस्‍याओं को लेकर थाना आ सकते हैं. अगर वहां आपकी समस्‍याओं का समाधान नहीं होता है तो वरीय अधिकारियों के पास शिकायत कर सकते हैं. उन्‍होने कहा कि क्षेत्र में जमीन से जुड़े मामले अधिक पाये जाते हैं.

 

इन समस्‍याओं के समाधान के लिए थानो मे थाना दिवस का आयोजन किया जाता है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि पुलिस और पब्लिक का संबंध बहुत ही प्रगाढ़ है. उन्‍होने कहा कि आज लातेहार की जो तसवीर बदली है उसमें आम लोगों का बहुत ही योगदान है. 

 

आज हम जहां खड़े हैं उसके आसपास पहले उग्रवाद व नक्‍सलवाद हुआ करता था, लेकिन आज लातेहार से अगर कहें शत प्रतिशत उग्रवाद खत्‍म हो गया है तो गलत नहीं होगा.  महिला सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग,कानूनी जागरूकता, आपदा प्रबंधन व आपातकालीन सेवाएं,शांतिपूर्ण समाज व सांप्रदायिक सद्भाव के विषय में लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्‍याओं को रखा. इसमें अधिक समस्‍यायें बिजली बिल अधिक आना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नहीं मिलना रहा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही