Search

 
 
 

Latehar News : वैष्‍णव दुर्गा मंदिर पूजा समिति की बैठक में दुर्गा पूजा पर विचार विमर्श

Latehar News : बैठक में संरक्षक विनोद कुमार साहू व अध्‍यक्ष राजेश कुमार गुप्‍ता ने सामुहिक रूप से मिल कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. उन्‍होंने कहा कि कोई भी बड़ा अनुष्‍ठान बिना सामुहिक सहयोग के पूरा नहीं होता है. उन्‍होने कहा कि श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर की अपनी एक प्रतिष्‍ठा है और उस प्रतिष्‍ठा को बरकरार रखना है.
 
वैष्‍णव दुर्गा मंदिर पूजा समिति की बैठक

Latehar News : शहर के थाना चौक इलाके में अवस्थित श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर समिति की बैठक अरूण कुमार की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी .बैठक में दुर्गा पूजा- 2026 की तैयारियों व कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विचार विमर्श किया गया. 

 

बैठक में संरक्षक विनोद कुमार साहू व अध्‍यक्ष राजेश कुमार गुप्‍ता ने सामुहिक रूप से मिल कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. उन्‍होंने कहा कि कोई भी बड़ा अनुष्‍ठान बिना सामुहिक सहयोग के पूरा नहीं होता है. उन्‍होने कहा कि श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर की अपनी एक प्रतिष्‍ठा है और उस प्रतिष्‍ठा को बरकरार रखना है. 

 

बैठक पिछले वर्ष दुर्गा पूजा में किये गये आयोजनों पर चर्चा की गयी और इस वर्ष उसे और अधिक भव्‍य रूप से कराने का निर्णय लिया गया. आकर्षक मंच सज्‍जा के अलावा मंदिर के बाहरी परिसर के साज सजावट पर विचार विमर्श किया गया. 

 

बैठक में संरक्षक अभिनदन प्रसाद, उपाध्‍यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्‍हाई प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद, अशोक दास, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्‍यक्ष राजू रंजन सिंह, ओम प्रकाश प्रसाद (राजू), दीपक विश्‍वकर्मा, संजय प्रसाद (गुड्डू), सतीष कुमार, पंकज कुमार व पारितोष ठाकुर आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही