Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वनाधिकार से संबंधित व्यक्तिगत व सामुदायिक दावों का निष्पादन तय समय-सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया. कहा कि पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए.
इसे भी पढ़ें
बैठक में वनाधिकार से संबंधित लंबित दावों, आवेदनों व उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में एसपी कुमार गौरव, डीडीसी सैयद रियाज अहमद, डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, पलामू व्याघ्र परियोजना दक्षिणी के उप निदेशक कुमार आशीष, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, एसडीओ दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

