- पिछले वित्तीय वर्ष में जिला परिषद को मिले थे 2.44 करोड़
Latehar : वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला परिषद के नियंत्रणाधीन दुकानों से 2.44 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ था. जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में बालूमाथ व महुआडांड़ की दुकानों से अब तक 33.33 लाख से अधिक और विभिन्न स्रोतों से लगभग 98.05 लाख का राजस्व प्राप्त हो चुका है.
इस आशय की जानकारी उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने दी. उन्होंने बताया कि दुकानों के आवंटन में ई-ऑक्शन प्रणाली अपनाने से राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पूर्व के वर्षों की तुलना में वर्ष 2026-27 में राजस्व में लगभग 11 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पलामू डाक बंगला, नेतरहाट, मॉडल डाक बंगला महुआडांड़ तथा माको डाक बंगला से चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 56.63 लाख राजस्व प्राप्त होने की संभावना व्यक्त की गई है. डीडीसी ने बताया कि जिला परिषद के द्वारा जिले के बरवाडीह प्रखंड के बेतला के अलावा मनिका और चंदवा में नये डाक बंगला का निर्माण कराया जायेगा.
इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. आगे बताया कि पलामू डाक बंगला, नेतरहाट में सोलर रूफटॉप की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. मॉडल डाक बंगला, महुआडांड़ में भी सोलर रूफटॉप स्थापना की कार्रवाई प्रगति पर है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment