Search

 
 
 

Latehar News: बस पड़ाव परिसर में खड़े ना करें भारी वाहन, लगेगा जुर्माना: डीटीओ

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने शुक्रवार को जिला परिषद बस पड़ाव बालूमाथ का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बस पड़ाव परिसर में किसी भी हालत में भारी वाहन खड़ा नहीं करें
 

Latehar: जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने शुक्रवार को जिला परिषद बस पड़ाव बालूमाथ का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बस पड़ाव परिसर में किसी भी हालत में भारी वाहन खड़ा नहीं करें. उन्होंने सभी बसों का संचालन व ठहराव केवल जिला परिषद बस स्टैंड से ही करने का निर्देश दिया. कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों पर सरकारी प्रावधानों के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा. 

 

निरीक्षण के क्रम में मौके पर ही चार भारी वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया. वहीं, सड़क पर ही बस चालकों के द्वारा सवारियों को उतारने और चढ़ाने वाले कुल छह बस वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया.  बालूमाथ थाना गेट के सामने बगैर हेलमेट परिचालन करने वाले दुपहिया वाहन की जांच की गयी. नियम का उलंघन करने वाले कुल 38 चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया तथा उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए जागरूक किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही