Latehar News : लातेहार जिले के बारियातू थाने की पुलिस ने डोडा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने यह कार्रवाई लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की.
इसे भी पढ़ें
गिरफ्तार नरसिंह गंझू डाकादिरी निवासी फुदन गंझू का पुत्र है. बारियातू थाना में कांड संख्या 24/2026 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अफीम, पोस्ता समेत अन्य मादक पदार्थों की खेती व तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

