Search

 
 
 

Latehar News : बालूमाथ सीएचसी के पूर्व प्रभारी डॉ प्रकाश का निधन, शोक

बालूमाथ सीएचसी के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक का सोमवार को रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन पर सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा हुई. डॉक्टरों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
 
डॉ प्रकाश बड़ाइक की फाइल फोटो.

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ सीएचसी के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक का सोमवार को रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन पर सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा हुई. डॉक्टरों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

 


शोकसभा में डॉ सुरेंद्र कुमार व डॉ अलीशा टोप्पो सहित अस्पमताल के कर्मी मौजूद थे. डॉ बड़ाइक के निधन पर सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात, समाजसेवी मुजम्मिल हुसैन ने शोक जताया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही