Latehar News : लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के जामटोली गांव से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यहां एक शराबी पति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति शंकर बड़ाईक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पवताल भेजा गया.
इसे भी पढ़ें
मृत महिला की पहचान पहचान किरण देवी (38) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शंकर बड़ाईक शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था. सोमवार की शाम किरण देवी एक स्थानीय होटल में काम करने के बाद लौटी थी. घर आने पर पति-पत्नी के बीच किसी बात पर कहा-सुनी हो गयी.
आरोप है कि इसी दौरान शंकर ने डंडे से किरण देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी और वहां से भाग गया. किरण देवी रात भर बेहोशी की हालत में घर में पड़ी रही. समय पर इलाज नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. ग्रामीणो के अनुसार शंकर ने दो शादियां की थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

