Search

 
 
 

Latehar News : MDM में गड़बड़ी पर DSE ने विद्यालय प्रबंधन समिति को लगाई फटकार

जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार अचानक सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भूसुर पहुंचे. उन्‍हें शिकायत मिली थी कि विद्यालय में बच्‍चों को मेन्‍यू के अनुसार मध्‍याह्न भोजना नहीं दिया जा रहा है.
 
Latehar News

Latehar : जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार अचानक सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भूसुर पहुंचे. उन्‍हें शिकायत मिली थी कि विद्यालय में बच्‍चों को मेन्‍यू के अनुसार मध्‍याह्न भोजना नहीं दिया जा रहा है. 

 

 

विद्यालय पहुंचने पर उन्‍होने सबसे पहले रसोई घर का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्‍होने विद्यालय के छात्रो से पूछताछ की. पूछताछ में छात्रों ने बताया कि उन्‍हें मध्‍याह्न भोजन में मेन्‍यू के अनुसार खाना नहीं दिया जाता है. मध्‍याह्न भोजन में उन्‍हें अंडा नहीं दिया जाता है. इस पर डीएसई कुमार ने विद्यालय प्रबंधन व प्रबंधन समिति को कड़ी फटकार लगाई. 

 

Uploaded Image

कहा कि मध्‍याह्न भोजना योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी बरदास्‍त नहीं की जायेगी. उन्‍होने मेन्‍यू के अनुसार बच्‍चों को खाना देने की बात कही. इस दौरान उन्‍होने विद्यालय की शैक्षणिक व्‍यवस्‍था का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मौजूद झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने भी विद्यालय की कई समस्‍याओं से डीएसई को अवगत कराया और दूर करने की मांग की. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही