Search

 
 
 

Latehar News : समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी- रामचंद्र सिंह

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास के लिए जरूरी है. सरकार न सिर्फ शहरी वरन ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है.
 
शिलान्यास समारोह में विधायक रामचंद्र सिंह व अन्य.

Latehar : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास के लिए जरूरी है. सरकार न सिर्फ शहरी वरन ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है. विधायक बुधवार को लातेहार जिले के गारू प्रखंड के डोमाखाड़ में अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय के नये भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे.

 


उन्होंने कहा कि नया भवन बन जाने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा. राज्य सरकार छात्र व छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है. ताकि खासकर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को लाभ मिल सके. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, मुखिया अंकिता देवी, सुखदेव उरांव, सुनील प्रसाद, उमेश प्रसाद, सूर्यदेव प्रसाद, दिलवंती देवी, पवन कुमार, ओम प्रकाश कुमार, अशोक राम, मंगलदेव पासवान, अखिलेश यादव सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही