Search

 
 
 

Latehar News : एकल अभियान का पांच दिवसीय आचार्य अभ्‍यास आज से शुरू

एकल अभियान का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास का 'शुभारंभ शनिवार से हुआ. शहर के श्री वैष्‍णव देवी मंदिर के दूसरे तल्‍ले के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन अंचल अध्‍यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने भारत माता व सरस्वती माता की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया.
 
Latehar News

Latehar : एकल अभियान का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास का 'शुभारंभ शनिवार से हुआ. शहर के श्री वैष्‍णव देवी मंदिर के दूसरे तल्‍ले के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन अंचल अध्‍यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने भारत माता व सरस्वती माता की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया.

 

श्री प्रसाद ने इस अवसर पर एकल अभियान के उदेश्‍य की चर्चा की. उन्‍होने एकल अभियान का उदेश्‍य जहां अंधेरा है वहां दीप जलाना है. एकल अभियान इसी उदेश्‍य को ले कर आगे बढ़ रहा है. अंचल संरक्षक संजय तिवारी व मुकेश पांडेय ने कहा कि एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा अधारित ज्ञान दे कर समाज व राष्‍ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है. 

 Uploaded Image

समाज को संस्‍कारयुक्‍त बनाना और उनमें राष्‍ट्रप्रेम की भावना जगाने में आचार्यों की अहम भूमिका है. मौके पर अंचल हरिकथा अध्यक्ष मनमोहन राम, अंचल कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद, अंचल सचिव राजेंद्र प्रसाद के अलावा अंचल प्रशिक्षण प्रमुख महेंद्र सिंह, अंचल कार्यालय प्रमुख राहुल कुमार, चन्द्रकिशोर सिंह, रूपलाल यादव, रामवृक्ष यादव व पंडित यादव उपस्थित थे

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही