Search

 
 
 

Latehar News : बालूमाथ में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

बालूमाथ थाना क्षेत्र की धांधू पंचायत में अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी. बुजुर्ग का शव चितरपुर गांव के पास मंगलवार की शाम बरामद किया गया. मृतक की पहचान चितरपुर गांव निवासी बिगन उरांव के रूप में हुई है
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र की धांधू पंचायत में अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी. बुजुर्ग का शव चितरपुर गांव के पास मंगलवार की शाम बरामद किया गया. मृतक की पहचान चितरपुर गांव निवासी बिगन उरांव के रूप में हुई है. गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.


धांधू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामवृक्ष उरांव मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को  कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही