Latehar News : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाएं.
इसे भी पढ़ें
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को छठ महापर्व पर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. थानेदारों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में विधि व्य्वस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए टीम वर्क के रूप में काम करने की बात कही. बैठक में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार राम, उमेश कुमार सिंह, पूजा कुमारी, सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

