Search

 
 
 

Latehar News : गर्मी-लू से पीड़ित मरीजों का तुरंत इलाज सुनिश्चित करें- डीडीसी

डीडीसी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. बढ़ती गर्मी व संभावित लू के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने सिविल सर्जन से कहा गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना को लागू कराएं. ताकि लू से प्रभावित मरीजों को समय पर प्रभावी उपचार मिल सके.
 
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते डीडीसी.

Latehar : लातेहार डीडीसी सैयद रियाज अहमद की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में डीडीसी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. बढ़ती गर्मी व संभावित लू के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने सिविल सर्जन से कहा गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना को लागू कराएं. ताकि लू से प्रभावित मरीजों को समय पर प्रभावी उपचार मिल सके.

 


उन्होंने सभी पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां, ओआरएस पैकेट्स व कूलिंग ट्रीटमेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी चिकित्सकों, नर्सों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को हीटवेव केस मैनेजमेंट के लिए प्रशिक्षित करने पर भी बल दिया गया. साथ ही 108 एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट रखने के निर्देश दिए. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, डीआरडीबी निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, डीपीएम निर्मल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, विद्युत विभाग के ईई राजदेव मेहता सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही