Search

 
 
 

Latehar News : अधिक से अधिक किसानों को दें योजनाओं का लाभ- डीसी

Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने समाहरणालय सभागार में बुधवार को कृषि, पशुपालन, गव्य विकास व सहकारिता विभाग की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने समाहरणालय सभागार में बुधवार को कृषि, पशुपालन, गव्य विकास व सहकारिता विभाग की समीक्षा की. बैठक में योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया.

लातेहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इसे भी पढ़ें


बैठक में वर्षापात, बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना, कृषक प्रशिक्षण, फसल उत्पादन, केंद्र प्रायोजित योजनाओं व सॉयल हेल्थ एवं फर्टिलिटी कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई. डीसी ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें. अधिक से अधिक किसानों को इन योजनाओं का लाभ दें. उन्होंने बिना पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित वैज्ञानिक को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.


पशुपालन व गव्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लाभुकों को पशुओं का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, जिल जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण, सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही