Search

 
 
 

Latehar News :  SIR कार्य को त्रुटिरहित करें: उपायुक्‍त

Latehar News :उन्‍होंने अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने त्रुटिपूर्ण प्रपत्रों की जांच, आवश्यक सुधार तथा संबंधित समस्याओं के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 
उपायुक्त संदीप कुमार

Latehar News :उपायुक्त संदीप कुमार व उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए किये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया. 

 

 

उन्‍होंने अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने त्रुटिपूर्ण प्रपत्रों की जांच, आवश्यक सुधार तथा संबंधित समस्याओं के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

 

उन्‍होंने एसआइआर कार्य को त्रुटिरहित करने का निर्देश दिया. बता दें कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का विशेष रूप से पुनरीक्षण किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में मतदाताओं के विवरण व संबंधित प्रपत्रों की जांच की जा रही है, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके. 

 

बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसआईआर के दौरान त्रुटिपूर्ण पाए गए प्रपत्रों की जांच, मतदाता सूची मिलान व  अन्य समस्याओं के निष्पादन का कार्य किया जा रहा है. मौके पर बीएलओ सुपरवाइजर अतुल कुमार, बीएलओ कालिदी देवी, महिमा पांडेय आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही