Latehar News: स्थाानीय परिषदन भवन में शुक्रवार को झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति उदय शंकर सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. इससे पहले परिषदन भवन में उपायुक्त संदीप कुमार ने सभापति एवं समिति के सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें:
बैठक में समिति के सदस्य एवं पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए. बैठक के दौरान समिति ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से उनके विभागों की द्वारा किए जा रहे कार्यों, संचालित योजनाओं तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली गई. समिति ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण की रोकथाम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के महत्व पर जोर दिया.
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ सुलेमान मुण्डरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम समेंत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

