Search

 
 
 

Latehar News : राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जांच के बाद भी नतीजा सिफर

Latehar : जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के वार्ड नंबर चार (नवरंग चौक) में लंबे समय से पोल्ट्री व्यवसाय चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी और रिहायशी इलाके के बीच पोल्ट्री व्यवसाय चलाए जाने से आम लोग लगातार दुर्गंध, गंदगी व प्रदूषण से परेशान हैं.
 
Latehar News

Latehar : जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के वार्ड नंबर चार (नवरंग चौक) में लंबे समय से पोल्ट्री व्यवसाय चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी और रिहायशी इलाके के बीच पोल्ट्री व्यवसाय चलाए जाने से आम लोग लगातार दुर्गंध, गंदगी व प्रदूषण से परेशान हैं. 

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े.....

 
मुर्गियों से भरे वाहनों की आवाजाही होने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है और अन्य जन-स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है. नवरंग चौ निवासी मो महताब आलम ने बताया कि इसे लेकर पिछले 29 जून को उपायुक्तज समेंत कई अधिकारियों से शिकायत की गयी है.

 

उन्होंने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त के निर्देश पर सात जुलाई को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पंचायत लातेहार की जांच टीम ने स्थल का निरीक्षण किया.

 

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने जांच दल के समक्ष अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं और आवश्यक कार्रवाई की मांग की. लेकिन हैरानी की बात यह है कि जांच के अगले ही दिन आठ जुलाई को सुबह लगभग 7:18 बजे बच्चों के स्कूल जाने के समय मुर्गियों से लदा एक वाहन फिर से वहां आकर खड़ा हो गया.  जिससे बच्चों को आने-जाने में परेशानी हुई.

 

प्रशासनिक जांच के बाद भी पोल्ट्री व्य‍वसाय करने वालों पर कोई असर दिखायी नहीं दे रही है. लोगों का कहना है कि जब संबंधित विभाग स्वयं स्थल का निरीक्षण कर चुका है, तब भी नियमों का उल्लंघन खुलेआम कैसे जारी रह सकता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो यहां कोई बड़ी बीमारी पनप सकती है. 

 

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, नगर पंचायत व झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इस मामले में केवल औपचारिक जांच तक सीमित न रहकर तत्काल ठोस व विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही