Search

 
 
 

Latehar News : हर धर्म एक-दूसरे से मुहब्बत करने का संदेश देता है- बैद्यनाथ राम

Latehar News : राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि हर धर्म हमें एक-दूसरे से मुहब्बत करने का संदेश देता है. हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए.
 
बैद्यनाथ राम का स्वागत करते संस्था के पदाधिकारी.

Latehar News : राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि हर धर्म हमें एक-दूसरे से मुहब्बत करने का संदेश देता है. किसी भी धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान या ईसाई हो, हर धर्म का सम्मान करना चाहिए. बैद्यनाथ राम बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लातेहर जिला स्टेडियम में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. यह आयोजन अंजुमन इस्लामिया ने किया था.

इसे भी पढ़ें


सर्वधर्म समभाव की चर्चा करते हुए उन्होंने आपसी एकता और भाईचारे पर बल दिया. कहा कि हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम व सचिव रिजवान अली ने की. मंच संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया. अंजुमन के सदर आफताब आलम व सचिव रिजवान अली ने सांसद को बुके व पौधा भेंट कर सम्मानित किया.


मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह व मौलाना परवेज अशरफ ने समाज के लोगों से पैगंबर हजरत मोहम्मद के बताये रास्ते  पर चलने की अपील की. मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, सुदामा प्रसाद गुप्ता, विशाल कुमार, दीपक कुमा व अन्य मौजूद थे. इससे पहले विभिन्नग इंतजामिया कमेटियों ने शहर में जश्न-ए-मिलादुन्नरवी जुलूस निकाला.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही