Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News :  कार्यपालक पदाधिकारी ने बस स्‍टैंड का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

लातेहार नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार की रात धर्मपुर स्थिति बस स्टैंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड में गिट्टी व बालू गिरा देख उन्‍होंने नाराजगी जाहिर की और संवेदक को इसे अविलंब हटाने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  लातेहार नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार की रात धर्मपुर स्थिति बस स्टैंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड में गिट्टी व बालू गिरा देख उन्‍होंने नाराजगी जाहिर की और संवेदक को इसे अविलंब हटाने का निर्देश दिया.

 

कार्यपालक पदाधिकारी ने यात्री शेड का रंग रोगन करने और वहां पर्याप्त मात्रा में लाइट लगाने को कहा. साथ ही प्रतिदिन बस स्‍टैंड में साफ सफाई करने के लिए सेनेटरी सुपरवाइजर को निर्देशित किया.

 

राजीव रंजन ने कहा क‍ि बस स्‍टैंड का लाभ यात्रियों को मिलना चाहिए. उन्‍होंने बस संचालकों को अपनी बसें बस स्‍टैंड में लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा बस स्‍टैंड में अन्‍य किसी व्‍यवसायिक वाहनों को खड़ी करने की अनुमति नहीं देने की बात कही.

 

मौके पर सहायक अभियंता कुमार रवि, कनीय अभियंता संदीप कुमार और सेनेटरी सुपरवाइजर अशफाक अंसारी आदि उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही