Search

 
 
 

Latehar News : आरओबी के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं करना सरकार की नाकामी : प्रतुल शाहदेव

Latehar : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि टोरी (चंदवा) के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं कर पाना झारखंड सरकार की नामाकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण टोरी आरओबी समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं लंबित पड़ी है.
 
Latehar News

Latehar : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि टोरी (चंदवा) के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं कर पाना झारखंड सरकार की नामाकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण टोरी आरओबी समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं लंबित पड़ी है.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...

 


श्री शाहदेव रविवार को चंदवा में भाजपा के द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर गंभीर नहीं है. रेलवे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए सरकार जमीन अधिग्रहण नहीं कर पा रही है. इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा. 

 


उनका कहना है कि अगर सरकार समय रहते जमीन अधिग्रहण नहीं किया तो टोरी आरओबी परियोजना रद्द हो सकती है और इसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगताना होगा. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि टोरी रेल ओवरब्रिज की मांग वर्षों से की जा रही है. कई रोगियों की अब तक टोरी रेलवे क्रासिंग में फंस कर मौत तक हो चुकी है. हजारों यात्री रोज प्रभावित हो रहे हैं. सैकड़ों वाहन यहां रोज जाम में फंसते हैं.

 


आरओबी क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है. उन्होंने बताया कि सांसद कालीचरण सिंह और विधायक प्रकाश राम इस परियोजना को बचाने और निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. 

 

भाजपा हर स्तर पर इस मुद्दे को उठाती रहेगी ताकि क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित परियोजना को जल्द पूरा कराया जा सके. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव व उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही