Search

 
 
 

Latehar News : दो भाइयों के परिवार आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, 5 घायल

बरवाडीह थाना क्षेत्र के सालेटोंगरी गांव में सोमवार को एक बरखी समारोह में दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गयी. दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थ र तक चले. इस घटना में दोनो पक्षों के पांच लोग घायल हो गये.
 
घायलों का अस्पताल में हुआ इलाज.

Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के सालेटोंगरी गांव में सोमवार को एक बरखी समारोह में दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गयी. दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थ र तक चले. इस घटना में दोनो पक्षों के पांच लोग घायल हो गये. इनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. जानकारी मिलते ही बरवाडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

 


जानकारी के अनुसार स्वर. बजरंगी मांझी के पुत्र महेंद्र पासवान व जोगेंद्र पासवान के परिवार में बरखी कार्यक्रम के दौरान आपसी बैठक चल रही थी. कुछ लोग इसका वीडियो बना रहे थे. इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी और पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई. इसमें  महेंद्र पासवान, पवन पासवान, पंकज पासवान, जोगेंद्र पासवान और दिलीप पासवान घायल हो गए. सभी घायलों को बरवाडीह सीएचसी ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पवन पासवान व जोगेंद्र पासवान को एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही