Search

 
 
 

Latehar News : आधुनिकता की दौड़ में परिवार की एकजुटता खत्म हो रही है: मुखर्जी

सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार  को परिवार के साथ आनंद की अनुभूति और परिवार की मजबूती थीम पर मूवी डे का आयोजन किया गया
 

Latehar : सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार  को परिवार के साथ आनंद की अनुभूति और परिवार की मजबूती थीम पर मूवी डे का आयोजन किया गया .विद्यालय के प्ले स्कूल खंड- शिशु वाटिका द्वारा शिशु वाटिका थिएटर के नाम से यह आयोजन अपने उद्देश्यों में सफल रहा.

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि आधुनिकता की दौड़ में परिवार में प्रत्येक सदस्य अपने-अपने चॉइस के मामले में अलग-अलग पड़ रहे है और परिवार की एकजुटता समाप्त हो रही है. इसी कमी को दूर करने के लिए मूवी डे के माध्यम से परिवार एक साथ आनंद ले सकते है.

 

यहां स्टुअर्ट लिटिल मूवी का कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ आनंद लिया. विद्यालय के कृष्ण चंद्र गांधी वातानुकूलित ऑडिटोरियम में मूवी दिखाया गया. पूरी मूवी व्यवस्था को शहरों में चलने वाले थिएटर की तरह सजाया गया था और बुकिंग काउंटर से लेकर कैंटीन तक की विशेष सजावट और व्यवस्था की गई थी.

 

खास बात यह है कि इस पूरी व्यवस्था की कमान कक्षा तृतीय और चतुर्थ के कुछ चयनित छात्र-छात्राओं ने संभाली थी. जिनके पीछे मार्गदर्शन के लिए शिक्षक शिक्षिकाएं लगी थी. टिकट काउंटर में टिकट की बिक्री और कैंटीन में पॉपकॉर्न से लेकर देसी कोल्ड ड्रिंक तक का लेखा-जोखा इन्हीं छात्र-छात्राओं ने रखा. आयोजन को लेकर अभिभाविका सोनम कुमारी, भानु प्रिया, खुशबू कुमारी, सपना कुमारी, अनिता कुमारी, सुप्रिया रागनी, खुशबू पांडे, रंजन कुमार आदि ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था विद्यालय में बार-बार होनी चाहिए ताकि बच्चों में मनोरंजन के साथ-साथ परिवार के महत्व आदि को लेकर संस्कार की नींव मजबूत हो.

 

कुछ अभिभावकों ने कहा की बहुत अरसा पूर्व लातेहार में मानमती चित्र मंदिर व सोनम टॉकीज जैसे थिएटर हुआ करते थे और एक जमाने के बाद विद्यालय के इस आयोजन ने उसकी याद दिला दी. आयोजन को सफल बनाने में शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी, सह प्रमुख शिल्पा कुमारी, नीलम अंबस्टा, पूनम कुमारी, शशिकांत पांडे, लाल बहादुर राम, सलमान होजाइसा, नीलम कुमारी, रुबी कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान किया.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही