Search

Latehar News : पिता ने डांटा तो बेटे ने कुदाल से मारकर की हत्या

Latehar : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सिंजों पंचायत में एक बेटे ने अपने पति की हत्या कर दी. यह घटना बुधवार रात की है. बेटे ने पिता की हत्‍या इस कारण कर दी कि उसके पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था. 

 

इसके बाद सनकी बेटे ने घर में रखे कुदाल से अपने  पिता के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली. घटना के बाद से बेटा फरार है. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्‍जे में लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है. 

 


जानकारी के अनुसार सिंजो पंचायत निवासी चंदन सिंह का उसके पिता राजकुमार सिंह से बुधवार की रात कुछ बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी. इसके बाद पिता ने चंदन सिंह को डांट दिया था. इसके बाद आवेश में आ कर चंदन सिंह ने घर में रखे कुदाल से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया. 

 

इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से ही चंदन सिंह फरार है.बताया जाता है कि चंदन सिंह की मानसिक स्थोति सही नहीं थी. कुछ दिन पहले ही उसका रांची में इलाज कराया गया था.  घटना की सूचना मिलने के बाद मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल बरामद कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//