Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : मोबाइल चोरी के शक में गैस डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई

जिले के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में गैस डिलीवरी बॉय को मोबाइल चोरी के शक में बेरहमी से पीटा गया. घटना 15 मई की बताई जा रही है. लेकिन अब पीड़ित के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi:   जिले के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में गैस डिलीवरी बॉय को मोबाइल चोरी के शक में बेरहमी से पीटा गया. घटना 15 मई की बताई जा रही है. लेकिन अब पीड़ित के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

 

पीड़ित संजय कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह आरके गैस एजेंसी में डिलीवरी बॉय का काम करता है और वर्तमान में पिठोरिया थाना क्षेत्र के गोवरहपा में रहता है.

 

पीड़ित के अनुसार, वह 15 मई की शाम करीब 4 बजे कलालटोली निवासी फैयाज के घर गैस सिलेंडर देने गया था. वहां गैस देने के बाद वह बगल में डिलीवरी कर रहा था, तभी फैयाज ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया.

 

आरोप है कि 3-4 अज्ञात लोग वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. मारपीट में उसे शरीर और पीठ में गंभीर चोटें आईं हैं. पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि कुछ देर बाद फैयाज का मोबाइल उसी के घर में मिल गया.

 

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही