Search

 
 
 

Latehar News : ग्राम प्रधान के साथ मारपीट व लूट मामले में 11 पर FIR

ग्रामप्रधान लाजरूस लकड़ा ने महुआडांड़ थाना में आवेदन दे कर शिकायत की थी. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कांड संख्या 32/2026 के तहत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है.
 

Latehar : लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान लाजरूस लकड़ा के साथ बुधवार को मारपीट व लूटपाट की घटना हुई थी. बदमाशों ने ग्राम प्रधान से नकद व उनका मोबाइल लूट लिया था. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की थी. घटना उस समय घटी थी जब वे किसी काम से प्रखंड कार्यालय जा रहे थे.


इस संबंध में लाजरूस लकड़ा ने महुआडांड़ थाना में आवेदन दे कर शिकायत की थी. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कांड संख्या 32/2026 के तहत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. इसमें खलील अंसारी, साहिल खान उर्फ चील्ड, हकीम अंसारी, सहजर अंसारी, शाहिद अहमद, जावेद अंसारी, अब्दुल काबिर उर्फ लेपड़ा, आकीब अली, नूर नवाज व दो अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.


थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे जेल भी जा चुके हैं. उन्होलने बताया कि पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शाक नहीं जायेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही