Search

 
 
 

Latehar News : दुकान में लगी आग, डेढ़ से दो लाख रूपये के नुकसान के अनुमान

Latehar News :उन्‍होंने बताया की शुक्रवार को बाहर चले जाने के कारण उन्‍होंने अपनी दुकान नहीं खोली थी. रात के तकरीबन एक डेढ़ बजे पीसीआर व स्‍थानीय लोगों ने उन्‍हें सूचना दी कि उनके दुकान में आग लग गयी है. वे आनन फानन में दुकान पहुंचे तो देखा कि आग पूरी तरह दुकान में फैली है.
 
गुमटीनुमा दुकान में लगी आग

Latehar News : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के बस स्‍टैंड में एक गुमटीनुमा दुकान में अचानक आग लग गयी. इस अगलगी में तकरीबन डेढ़ से दो लाख रूपये का नुकसान होने का अनुमान है. दुकानदार उमेश प्रसाद ने बताया कि इस अगलगी मे उनके दुकान में रखे मोबाइल, चार्जर, केबूल, कंप्‍यूटर, प्रिज व डीप फ्रिजर आदि जल कर राख हो गया है. 

 

 

उन्‍होंने बताया की शुक्रवार को बाहर चले जाने के कारण उन्‍होंने अपनी दुकान नहीं खोली थी. रात के तकरीबन एक डेढ़ बजे पीसीआर व स्‍थानीय लोगों ने उन्‍हें सूचना दी कि उनके दुकान में आग लग गयी है. वे आनन फानन में दुकान पहुंचे तो देखा कि आग पूरी तरह दुकान में फैली है. 

 

दुकान में रखा सब सामान जल गया है. उन्‍होंने बताया कि ढेड़ से दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है. उन्‍होंने बताया कि दुकान की छत का एडवेस्‍टर टूटा हुआ है. इससे प्रतीत होता है कि किसी ने जानबूझ कर नुकसान पहुंचाया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू किया. थाना प्रभारी अनुराग गुप्‍ता ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही