Search

 
 
 

Latehar News:  लातेहार में डीवीसी कोल परियोजना पर फायरिंग, दहशत में कर्मी

जिला मुख्यालय से सटे तुबेद गांव स्थित डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल परियोजना परिसर में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी.
 

Latehar :  जिला मुख्यालय से सटे तुबेद गांव स्थित डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल परियोजना परिसर में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक परियोजना स्थल पर पहुंचे और कोलियरी के एंट्री प्वाइंट को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं और इसके बाद मौके से फरार हो गए.

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हालांकि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह घटना किसी आपराधिक गिरोह ने अंजाम दिया है या किसी नक्सली संगठन का इसमें हाथ है. बताया जाता है कि लेवी के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि इससे पहले भी डीवीसी साइट पर फायरिंग और आगजनी की घटना हो चुकी है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही