Search

 
 
 

Latehar News : अवैध कोयला लदे पांच हाइवा जब्‍त, चालक फरार

Latehar News :  संदिग्‍ध वाहनों के परिचालन की गुप्‍त सूचना मिलने पर इलाके में नाकाबंदी की गई और वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान चालक कोयला लदे वाहनों को जांच के लिए रोका गया. हालांकि सभी हाइवा के चालक मौका पाकर भागने में सफल रहे.
 
हाइवा जब्‍त

Latehar News :  जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से सोमवार को अवैध कोयला लदे पांच हाइवा जब्‍त किए गए हैं. यह कार्रवाई जिला खनन टास्‍क फोर्स में मिले निर्देश के बाद पुलिस, एसआइएसएफ और संबंधित खनन परियोजना की सिक्‍योरिटी पुलिस ने संयुक्‍त रूप से की है. इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, संदिग्‍ध वाहनों के परिचालन की गुप्‍त सूचना मिलने पर इलाके में नाकाबंदी की गई और वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान चालक कोयला लदे वाहनों को जांच के लिए रोका गया. हालांकि सभी हाइवा के चालक मौका पाकर भागने में सफल रहे.

 

इसके बाद पुलिस सभी वाहनों को जब्त कर बालूमाथ थाना के अमरवाडीह पिकेट लाया गया. बालुमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्‍हा ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्त वाहनों में लदे कोयले से संबंधित कागजात एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

 

उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है. अनुभव सिन्‍हा ने कहा कि यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जब्त कोयला कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही