Latehar News: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमन गुप्ता एवं सरिता जेराई ने शनिवार को जिले के बालूमाथ और बारियातु प्रखंड के प्रमुख मिष्ठान भण्डार एवं रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया. यह अभियान आगामी पर्वो में खाद्य सुरक्षा को लेकर उपायुक्तज संदीप कुमार के निर्देश पर चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:
अधिकारियों ने मेसर्स साहू भोजनालय, मेसर्स गुरूजी होटल, मेसर्स अमर स्वीट्स फैमिली रेस्टोरेंट, मेसर्स गजाधर यादव, मेसर्स पानी पूरी, मेसर्स हॉट मोमोज एण्ड पिज्जा, मेसर्स न्यू साहू भोजनालय, मेसर्स न्यू लक्ष्मी स्वीट्स, मेसर्स गणपति स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट, मेसर्स साहू भोजनालय, मेसर्स बिट्टू स्वीट्स, मेसर्स रंगोली स्वीट पैलेस, मेसर्स महाकाल फास्ट, मेसर्स फेमस चाट-भंडार, मेसर्स रूपेश राज चाट-भंडार इत्यादि का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को अविलंब पेस्ट कंट्रोल कराने, पानी की जांच तथा अन्य अनियमितताओं के सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया. उपरोक्त प्रतिष्ठानों में निर्माण की जा रही खोवा, पनीर, रसगुल्ला का नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

