Latehar News : लातेहार जिला वन विभाग की टीम ने पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने मंगलवार तड़के छापामारी कर छिपादोहर पूर्वी वन क्षेत्र के नावाडीह से सखुआ के पांच बोटे और दो साइकिल जब्त किया है. जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये है.
इसे भी पढ़ें
रेंजर अजय टोप्पो को मिली गुप्त सूचना के आधार प्रभारी वनपाल शशांक पांडेय के नेतृत्व में वनकर्मियों ने अमवाटीकर, नावाडीह और हेहेगाड़ा वन क्षेत्र में सघन गश्त अभियान चलाया. इसी दौरान नावाडीह के पास वनकर्मियों ने कुछ लोगों को जंगल की ओर भागते देखा. पास जाने पर सखुआ के पांच बोटे पड़े मिले. पास में ही दो साइकिलें भी थीं. टीम ने लकड़ी व साइकिलें जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

