Search

 
 
 

Latehar News: वन विभाग की टीम ने अवैध 16 बोरा बीड़ी पत्ता बरामद किया

लातेहार में वन विभाग की टीम ने अवैध बीड़ी पत्ता माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है. वन विभाग की छापेमारी टीम ने खेतों में रखे गये अवैध बीड़ी पत्ता के 16 बोरियां बरामद की है.
 

Latehar: लातेहार में वन विभाग की टीम ने अवैध बीड़ी पत्ता माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है. वन विभाग की छापेमारी टीम ने खेतों में रखे गये अवैध बीड़ी पत्ता के 16 बोरियां बरामद की है. यह कार्रवाई शनिवार की सुबह जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के छेचा पंचायत के होरीलौंग ग्राम में की गयी है. 


वनपाल रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध बीड़ी पत्ता की तुड़ाई को रोकने के लिए वन विभाग की टीम लगातार अपने क्षेत्र में  गश्‍त लगा रही है. शुक्रवार की रात भी वन विभाग की गश्‍ती टीम राउंड पर निकली थी. इसी दौरान होरीलौंग स्कूल के सामने खेत में अवैध बीड़ी पत्ता का 16 बोरा में रखा पाया गया. इसके बाद शनिवार की सुबह छापेमारी कर 16 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया गया है. छापेमारी टीम में वनपाल अखलेश कुमार, रजनीश कुमार सिंह, अविनाश एक्का, अभिषेक एक्का समेत ट्रेकर गार्ड शामिल थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही