Search

 
 
 

Latehar News : पूर्व वार्ड पार्षद पर भवन निर्माण नियमावली का पालन नहीं करने का आरोप

Latehar :शहर के नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्व वार्ड पार्षद जीतेंद्र कुमार पर भवन निर्माण के क्रम में भवन निर्माण नियमावली का पालन नहीं करने का आरोप लगा है. मेन रोड निवासी दीपक कुमार ने इस संबंध में उपायुक्त, लातेहार के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को एक आवेदन सौंपा है.
 

Latehar : शहर के नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्व वार्ड पार्षद जीतेंद्र कुमार पर भवन निर्माण के क्रम में भवन निर्माण नियमावली का पालन नहीं करने का आरोप लगा है. मेन रोड निवासी दीपक कुमार ने इस संबंध में उपायुक्त, लातेहार के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को एक आवेदन सौंपा है.

 

इसे भी पढ़े..


अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि नगर पंचायत क्षेत्र के मौजा बानपुर में खाता संख्या 20,प्लॉट संख्या 480 कुल रकबा 0.09 एकड़ भूमि है. श्री कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि पूर्व वार्ड पार्षद जीतेंद्र पाठक के द्वारा अपना भवन निर्माण के क्रम में भवन निर्माण नियमावली के तहत छोड़े जाने वाले जमीन का पालन नहीं करते हुए उनके चारदीवारी से सटे भवन का निर्माण कराया जा रहा है. 


उनके चारदीवारी के ऊपर गंदा पानी व शौचालय का पाइप लगाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व वार्ड पार्षद के द्वारा बिना नक्शा स्वीकृति के जी-प्लस टू भवन का निर्माण कराया जा रहा है. 


श्री कुमार ने कहा कि जब उन्होंने उनकी चारदीवारी के ऊपर नाली व शौचालय का पाइप लगाने का विरोध किया तो श्री पाठक ने उनके साथ र्दुव्यवहार किया और उन्हें  धमकी दी गयी. श्री कुमार ने इस मामले की जांच करा कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही