Search

 
 
 

Latehar News : जिला परिषद के नए भवन निर्माण के लिए रखी गयी आधारशिला

जिला मुख्‍यालय के नगर पंचायत कार्यालय रोड में मंगलवार को जिला परिषद के नए भवन निर्माण के लिए आधारशिला रखी गयी.
 
  • आठ करोड़ रूपये की लागत से बनाया जायेगा नया भवन 

Latehar : जिला मुख्‍यालय के नगर पंचायत कार्यालय रोड में मंगलवार को जिला परिषद के नए भवन निर्माण के लिए आधारशिला रखी गयी. मौके पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक प्रकाश राम, उपायुक्‍त संदीप कुमार, जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी व उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद मुख्‍य रूप से मौजूद थे. 

 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर किया. विधायक श्री सिंह ने कहा क जिला परिषद के नये भवन की नितांत आवश्‍कता थी. जिला परिषद का नया भवन बन जाने से न सिर्फ काम करने में सहुलियत होगी वहीं आम लोगों को भी सुविधा होगी. विधायक प्रकाश राम ने कहा क‍ि किसी भी संस्‍थान का अपना भवन रहने कार्यकुशलता में वृद्धि होती है. 

 

जन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों को आवश्‍यक सुविधायें एक ही स्‍थान पर उपलब्‍ध हो सकेगी. उपायुक्‍त ने भी कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्‍नवयन के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यो में भी सुविधा होगी. उन्‍होने भवन निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता व प्राक्‍कलन के अनुसार कराने की बात कही.  

 

अतिथियों ने पूजा अर्चना कर शिलापट्ट का अनावरण कर नये भवन निर्माण की आधारशिला रखी. बता दें कि पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के राज्‍य योजना मद से कुल 8,08,12,154 रूपये की लागत से जिला परिषद का नया भवन बनाया जायेगा.  मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिेनेश कुमार समेंत जिला परिषद के कई सदस्‍य मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही