Latehar News: शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में फाइलेरिया से ग्रसित चार मरीजों को ट्राइसाइकिल दिया गया. ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक पांडेय, अंचल निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अंकित कुमार व जिला सलाहकार सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:
इस मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यौक्ष पांडेय ने कहा कि फाइलेरिया के मरीजों को ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया के रोगी भी समाज के ही एक अंग हैं. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से होता है. सरकार हर वर्ष फाइलेरियारोधी अभियान चलाती है और लोगों को दवाइयां खिलाई जाती है.
उन्होंंने लोगों को अपने घर के आसपास जल-जमाव नहीं होने देने एवं रात में मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी. कार्यक्रम में एमटीएस इंचार्ज पप्पू कुमार, बीएएम सुनील कुमार, एमपीडब्ल्यू पंकज कुमार तथा पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर अमरेन्द्र कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

