Latehar News : उपायुक्त संदीप कुमार ने वीबी-जी राम जी योजना में किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. पिछले दिनों उपायुक्त ने वीबी-जी राम जी योजना में फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने का मामला सामने आने पर मनिका के बीपीओ को हटा दिया था और पांच मेटों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. तब से जिले के सभी प्रखंडों में वीबी-जी राम जी योजना में फर्जीवाड़े की जांच की जा ही है.
अब जिले के बालुमाथ प्रखंड में मजदूरों की फर्जी उपस्थित दर्ज कराने का मामला सामने आने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने चार मेटों को बर्खास्त कर दिया है. जबकि तीन रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. जिन मेटों को बर्खास्त किया गया है उनमें बालू पंचायत की रुकसाना बीबी, मासियातू पंचायत के लक्ष्मीपुर में बसंती देवी, बालू ग्राम में निशा कुमारी और भगेया पंचायत के केरी गांव की मेट राज कुमारी का नाम शामिल है.
जांच के दौरान मेटों द्वारा अपलोड की गयी फोटो ब्लॉक लॉगिन में डुप्लीकेट मस्टर फोटो के रूप में प्रदर्शित हुईं. इससे प्रथम दृष्टया फर्जी मजदूरों की फर्जी उपस्थिति माना गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

