Latehar News : रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 39 पर मनिका थाना क्षेत्र के करमाही मोड़ के पास एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए. स्थानीय समाजसेवी अख्तर अंसारी ने एंबुलेंस की मदद से चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा.
जानकारी के अनुसार करमाही मोड़ के पास दो बाइक सवारों में सीधी टक्कर हो गयी. दोनों बाइक में दो-दो युवक सवार थे. इस दुर्घटना में चारो घायल हो गए. इसमें दो की हालत गंभीर है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनो बाइक सवारों की रफ्तार काफी अधिक थी.
इसकी जानकारी मिलने पर समाजसेवी अख्तर अंसारी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और चारो को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. घायलों का नाम व पता मालूम नहीं चल पाया है. पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया.

